भाजपा ने जी-20की अध्यक्षता भारत को मिलने पर मनाया जश्न

Spread the love

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर भाजपा ने यहां जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भारत विश्व पटल पर मजबूत हुआ है। सोमवार को यहां भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की तरफ से एक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। यही कारण है कि विश्व स्तर पर भारत फिर से लोगों को अपने कार्यों, विकास व नीतियों से दिशा देने की तरफ बढ़ रहा है। जिलापंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रत्येक नागरिक को गौरव प्रदान करती है। नगर पंचायत अध्यक्ष डीडीहाट कमला चुफाल ने सभी को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार आम जन की सरकार है। इसकी नीतियों ने भारत को विश्व में नए स्थान पर ला खड़ा किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माला सौन ने कहा कि जी -20जैसे मंच की अध्यक्षता मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण है। जिला उपाध्यक्ष मीना बिष्ट ने विस्तार से इस उपलब्धि के बारे में बताया। यहां प्रमिला बोरा, शुशीला उपाध्याय, कमला कोहली, नीमा खत्री, अनीता चौहान, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *