Uncategorized

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लमगड़ा में कई लोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के पुभाऊं में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वर विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंजवाल ने प्रदेश सरकार पर कई जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया। कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार पिछले छह वर्षों से रोजगार के नाम पर बेरोजगारों को धोखा दे रही है। लेकिन अब जनता भाजपा की नितियों को समझ गई है। जिसके चलते बड़ी संख्या में युवा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे है। बैठक में कई ग्रामीणों और युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर यहां ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, प्रधान बब्ली नेगी, गिरीश जोशी, नवीन कोहली, रमेश बिष्ट, चंदन नेगी, चंदन बिष्ट, पान सिंह, हेम जोशी, जीवन सिंह धानक, नाथ सिंह, कृष्णा कुमार, प्रदीप बिष्ट, सोनू बोरा, राम सिंह नेगी, धन सिंह, देवी दत्त शर्मा, कमल बिष्ट, रविंद्र नेगी, कुंवर कार्की आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!