भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलियों ने कराया नामांकन

Spread the love

चमोली : गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी, निवर्तमान नपंअ पुष्कर सिंह रावत एवं निर्दलीय कुंवर सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ नपंअ पद पर नामांकन दाखिल किया। गैरसैंण में नपंअ पद पर अन्य पूर्व दर्जाधारी सुरेन्द्र बिष्ट, यूकेडी के पवन नेगी और मनोज नेगी ने भी अपना नामांकन कराया है। वही नपं की सात वार्डों के लिए 24 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *