भाजपा पार्षदों ने मेयर के फैसले को बताया जन विरोधी

Spread the love

हरिद्वार। नगर निगम के साठ वार्डों में तीन करोड़ की लागत से होने वाले 85 निर्माण कार्यों के वर्क आर्डर की फाइल को मेयर द्वारा वापस लौटाने के खिलाफ भाजपा के पार्षद भी लामबंद हो गए हैं। भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों को एक सप्ताह में शुरू कराने की मांग की। वहीं भाजपा पार्षदों ने मेयर के फैसले को भी जन विरोधी करार दिया है। मेयर अनिता शर्मा के द्वारा निर्माण कार्यों के वर्क आर्डर जारी करने के खिलाफ पार्षदों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मेयर की अपनी ही पार्टी के पार्षद मेयर के फैसले के खिलाफ हो गए थे। बुधवार को भाजपा दल के नेता सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में निर्माण कार्यों को आंरभ करने की मांग की है। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल का कहना है कि मेयर की उपस्थिति में सभी टेंडर खोले गए। एक माह बीत जाने के बाद निर्माण कार्यों का कार्यादेश जारी न होना पूरी तरह गलत है। उन्होंने मेयर के कार्यादेश पर हस्ताक्षर न करने को पूरी तरह जनविरोधी बताया है। पार्षद अनिरुद्घ भाटी, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद सुनील कुमार पांडेय, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद मोनिका सैनी, पार्षद विनित जौली का कहना है कि विधानसभा और जिला पंचायत चुनाव और कांवड़ मेले के चलते एक साल से क्षेत्रों में निर्माण कार्य नहीं हो पाए हैं। क्षेत्रीय प्रतिनिधि होने के कारण हूमें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा। इसलिए निर्माण कार्यो को जल्द आरंभ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *