कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शहर की सफाई व्यवस्थाओं को अनदेखा करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में बदहाल सफाई व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि निगम की लापरवाही के कारण शहर में चारो ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
सोमवार को कार्यकर्ताओं ने हिंदू पंचायती धर्मशाला से नगर निगम परिसर तक आक्रोश रैली निकाली। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने महापौर व नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान नगर आयुक्त केएस नेगी की लचर कार्यशैली के चलते शहर में अव्यवस्थाएं फैल गई हैं। नगर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इसी का परिणाम है कि कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं, लेकिन कहीं भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर लावारिस गोवंश की संख्या बढ़ती ही जा रही है। नालियां चोक होने के कारण जरा सी बारिश में सड़कें तालाब बन जा रही है। वहीं अपने मूल कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए नगरायुक्त व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, वरिष्ठ नेता राजगौरव नौटियाल, हरीश खर्कवाल, राकेश मित्तल, पंकज भाटिया, अनीता आर्य, पूनम खंतवाल, कुलदीप अग्रवाल, अनिल बहुगुणा, विवेक अग्रवाल, चंद्रमोहन बलूनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!