भाजपा डीडीहाट मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक
पिथौरागढ़। भाजपा डीडीहाट मंडल कार्यसमिति की बैठक में महासंपर्क अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान 9 वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक बूथ में जाकर संपर्क करने का निर्णय लिया। डीडीहाट विधानसभा की भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक मण्डल अध्यक्ष मनोज कन्याल की अध्यक्षता में हुई। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के मध्य रखा। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कार्यक्रमों की रुपरेखा व संयोजक राकेश देवलाल ने महासंपर्क की तिथियों के बारे में बताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गेहराज पाण्डे,ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिमन कन्याल,देवी दत्त जोशी,योगेश चंद,गणेश राम,संजीव जोशी,मनोज लुंठी,रविंद्र कुमार,कमल कन्याल,जीवन कापडी,कुंदन बोरा मौजूद रहे।