बिग ब्रेकिंग

भाजपा ने असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बाधा डालकर इसे बड़ी सफलता में बदला: राहुल गांधी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बाधा डालकर इसे बड़ी सफलता में बदल दिया। राहुल गांधी ने कामरूप जिले के हाजो में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस यात्रा को रोकने का जितना अधिक प्रयास करेगी, उसकी सफलता उतनी ही अधिक होगी। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोककर वास्तव में हमारी मदद की है। उन्होंने उल्लेख किया कि असम पुलिस उन्हें मंदिर जाने से रोक रही है और छात्रों को उनसे मिलने के लिए स्कूल के अंदर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। इन चुनौतियों के बावजूद, सभी छात्र स्कूल से बाहर निकले और ध्यान से उनका भाषण सुना। ये संदेश पूरे देश तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस भाजपा से डरने वाली नहीं है। मैं हमले से नहीं डरता, मैं अन्याय के खिलाफ लड़ता रहूंगा।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री शर्मा सोचते हैं कि सत्ता और पैसे से वह जो चाहें कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह असम की संस्कृति नहीं है, यह नागपुर की संस्कृति है। श्री शर्मा की आवाज असम का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। मुख्यमंत्री असम पर शासन नहीं कर रहे हैं, बल्कि असम का प्रबंधन दिल्ली से किया जा रहा है। गुवाहाटी के बाद श्री गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को कामरूप जिले के हाजो पहुंची।भारी पुलिस बैरिकेड के बीच गुवाहाटी शहर के बाहरी इलाके में कांग्रेस नेता के मार्च के बाद, वह हाजो की ओर बढ़े। इस दौरान कई झड़पें हुईं, जिनमें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा सहित कई विधायक घायल हो गये। खानापारा से जालुकबारी तक श्री गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का प्रयास कर रहे लोगों को कथित तौर पर पुलिस की ओर से काफी अवरोधों का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!