भाजपा ने किया दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण
नई टिहरी। पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने के दौरान भाजपा जिला कार्यायल में दिव्यांग जनों को त्रिम अंग व उपकरणों का वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि दिव्यांग जन समाज का अहम वर्ग है। जिसका उत्साहवर्धन बेहद जरूरी है। त्रिम अंग व उपकरण वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए सुशील बहुगुणा ने कहा कि पीएम मोदी देश की सेवा के लिए समर्पित है। जिससे प्रेरित होकर भाजपा उनके जन्म दिवस से सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसके तहत सेवा के क्षेत्रों में लोगों सहित समाज को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। गुरूवार को भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़े पर दिव्यांगों में अमरा देवी, सात्री देवी, सीमा, अमीर अली व बिरेंद्र सिंह को व्हील चेयर प्रदान की गई। जसोदा, नरेंद्र सिंह व विनोद प्रसाद को कान की मशीन दी गई। गुलस राज, मोहन नाथ, पप्पु, नरेश चंद, हरीश चंद्र, बबीता को छड़ी देकर उत्साहित किया गया। मनोहर लाल को बैसाखी दी गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। जिलाध्यक्ष्ज्ञ विनोद रतूड़ी, कार्यक्रम के जिला संयोजक सुशील बहुगुणा, प्रमुख जाखणीधार सुनीता, शीशराम, परमवीर पंवार, रामलाल नौटियाल, ओम प्रकाश भुजवाण, गीतांजलि, मीना सेमवाल, असगर अली, उदय सिंह रावत, मोहन रावत, कुभी बाला भट्ट, उमेद सिंह नेगी, जगदीश बडोनी, अंकित उनियाल आदि मौजूद रहे।