भाजयुमो ने बेस अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर, 10 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में स्थित ब्लड़ बैंक में भाजयुमो पौड़ी गढ़वाल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जबकि 28 कार्यकर्ताओं की सूची अस्पताल प्रशासन को सैंपी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता रक्तदान कर सके।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सौरभ नौडियाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे है। कोरोना काल में अस्पताल में रक्त की कमी न हो इसलिए रक्तदन शिविर लगाये जा रहे है। इसी क्रम में राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के ब्लड़ बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। 28 कार्यकर्ताओं की सूची मोबाइल नंबर सहित अस्पताल प्रशासन को दी गई है। कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर रक्तदान करेगें। उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। सौरभ नौडियाल ने कहा कि कोविड-19 की इस महामारी में भाजपा युवा मोर्चा जिले भर में सेवा का कार्य कर रहा है, भाजपा युवा मोर्चा हमेशा ही देश सेवा करता है। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, जिला महामंत्री अजय सिंह रावत, नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे, दुगड्डा मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, पौखाल मंडल अध्यक्ष शीतल भट्ट, यमकेश्वर अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, द्वारीखाल अध्यक्ष दीपक बिष्ट, स्वार्गश्रम मंडल महामंत्री विजेंद्र रावत, जिला कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी रजत मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।