भाजपा सरकार ने जनविरोधी कदम उठाए: हरीश

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी कदम उठाए हैं। नौकरी मांग रहे नौजवानों के ऊपर लाठी बरसायी, विकास ठप पड़ा है। अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। इन सभी विषयों को लेकर 13 मार्च कांग्रेस गैरसैंण विधानसभा का घेराव करेगी। ये बातें हरीश रावत ने हरिद्वार में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने पर कही। शनिवार को कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ज्वालापुर के आर्यनगर चौक से शुरूहुई। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यक्रर्ताओं ने भाग लिया। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आर्य नगर चौक पर एकत्रित होकर ज्वालापुर रेलवे फाटक, रेल चौकी, कटहरा बाजार होते हुए ज्वालापुर बाजार में यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राजबीर सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चौधरी, संतोष चौहान, बीना कपूर, मुरली मनोहर, मनोज सैनी, मकबूल कुरेशी, नईम कुरेशी, जगत सिंह रावत, अमन गर्ग, यशवंत सैनी, दीपक पांडेय, तरुण व्यास, कैश खुराना, तुषार कपिल, वरुण बालियान, सुमन अग्रवाल, तेजस्वी गुप्ता, पार्वती नेगी, महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, अंजू मिश्रा, शशि झा, अंजू द्विवेदी, किरण सिंह, बीएस तेजियान, हिमांशु बहुगुणा, शुभम जोशी, समर्थ गर्ग, अंकित चौहान, उदयवीर सिंह, फुरकान अली, सोम त्यागी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *