उत्तराखंड

भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। भाजपा ने प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि देश में आपातकाल लगाना कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप रहा है और देश के इतिहास में कभी न भूलने वाला दिन है। रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि आपातकाल की घोषणा होने के बाद सभी लोकतंत्र के रक्षकों को जेल में डाल दिया गया था। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है ओर लोकतंत्र की रक्षा करने वालों का सदैव सम्मान करती आई है। विधायक शिव अरोरा ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों डीएन मिश्रा, हरीश पंत, ष्ण लाल नारंग, सुभाष छाबड़ा, कस्तूरी लाल तागरा, सूरज प्रकाश गुलाटी, अशोक जायसवाल, नरेश रस्तोगी, ओम प्रकाश ठुकराल, सुरेश पुंशी, उदय वार्ष्णेय, शैली गुप्ता बंसल, सुनील राणा, राजेंदर राणा, प्रीति धीर, यशपाल घई, राजेंद्र बजरंगी, सुखदेव आर्य, रेनू अरोरा, बलदेव राज खेड़ा एवं वेद ठुकराल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना और संचालन वेद ठुकराल ने किया। कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, स्वाति शर्मा तिवारी, ममता त्रिपाठी, चंद्रकला राय, शिव कुमार शिब्बू, सुनील ठुकराल, ललित बिष्ट, ड़ शाहखान, हरीश चौधरी, मनोज मदान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!