भाजपा ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में भारतीय जनता पार्टी ने विट्टी समवेक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बुधवार को कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न सीएससी सेंटरों में कार्यक्रम हुआ। जोशी ने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, जनधन खाता, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का बगैर स्वास्थ्य परीक्षण दो लाख के बीमा का प्राविधान है। देश में वर्ष 2020-21 में 2 लाख 14 हजार लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया है। जोशी ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले, इसके लिए पार्टी जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है। जनपद के 17 मंडलों में यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। यहां मंडल संयोजक कमल पुनेड़ा, सह संयोजक रवि बसेड़ा, हनी साह, कवीन्द्र साह, नगर मंडल उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिमा सूर्यवंशी, कविता खर्कवाल, लता खर्कवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *