Uncategorized

भाजपा के विधायक ही सीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं : आप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। आम आदमी पार्टी की बैठक में प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। आप पदाधिकारियों ने कहा कि अब तो भाजपा के विधायक ही मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। गोपेश्वर में आयोजित बैठक में पौड़ी लोकसभा प्रभारी संगठन शिशुपाल रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में भाजपा विधायक अगर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हैं कि जो विभाग सीएम के पास है, उसमें करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है तो यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पौड़ी जोनल प्रभारी शशिमोहन कोटनाला ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, जबकि सरकार खुद क्वारंटाइन हो गई है। आम आदमी की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने चमोली जिले में संगठन की मजबूती के लिए विधानसभा प्रभारी से ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी बनाने को कहा। कहा कि दस दिनों के भीतर पूरी पौड़ी लोकसभा में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी गठित होगी। कार्यकारिणी बनते ही जनहित के मुद्दों पर पार्टी काम करना शुरू करेगी। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी अनूप रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, हरेंद्र सिंह, राधावल्लभ कन्याल, दयाल सिंह बिष्ट, दीपक चमोली, नंदन बिष्ट, निवेदिता नेगी अशोक समेत अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!