बिग ब्रेकिंग

भाजपा की बड़ी जीत पर पीएम मोदी बोले- शुक्रिया गुजरात! अमित शाह ने कहा- गढ़ बरकरार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा जीत की ओर है। सूरत में आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। जामनगर में बसपा ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में उतरी असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को अहमदाबाद की चार सीटों पर विजय मिली है। रुझानों में बहुमत मिलता देख भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर गृह मंंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुचे हैं। अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में विजय सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव में भाजपा का गढ़ बरकरार रहा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
शाह ने कहा कि गुजरात नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। आज गुजरात में म्युनिसिपल करपोरेशन चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में फिर से एक बार खुद को प्रस्थापित करता है। गुजरात में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में जो विकास की यात्रा शुरू हुई थी, उसे आज भी भाजपा ने बरकरार रखा है। आज जो परिणाम आए हैं, वो गुजरात के अब तक के सबसे अच्टे परिणामों में से एक हैं।
बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया कि कर्नाटक ने कोरोना की आड़ में केरल के वाहनों और लोगों को आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पत्र प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की गई थी।
गुजरात नगर निकाय में भाजपा की बड़ी जीत पर अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही जनता का शुक्रिया अदा किया।अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में म्युनिसिपल करपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की जनता का आभार जताया। नड्डा ने कहा कि गुजरात भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, श्श्गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात भाजपा को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।श्श्
पीएम मोदी ने किया लोगों का शुक्रिया अदा
गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, शुक्रिया गुजरात! राज्य में नगर निगम चुनाव के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि लोगों में विश्वास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास है। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमारा सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!