कोटद्वार-पौड़ी

द्वारीखाल मंडल में भाजपा ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में कल्जीखाल ब्लॉक प्रमुख बीना राणा विशेष आमंत्रित सदस्य थी। उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र रावत, मण्डल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह एवं मण्डल प्रभारी अनिता गौड द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधन कर सम्पर्क अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि हमें गांव में जाकर किस प्रकार से लोगों को योजनाओं के बारे में बताना है यह महत्वपूर्ण है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पीएम आवास, जनधन योजना, उज्जवला योजना, पेंशन योजना, घर घर जल योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किशोरी योजना, एनआरएलएम आदि के बारे में बताया गया। राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है। अब हमें लोक सभा निर्वाचन पर अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री अर्जुन कण्डारी, मण्डल प्रभारी अनिता गौड, मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह, रविन्द्र डबराल, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषिमोहन दुदपुडी, महामंत्री अचंल नेगी, मण्डल मंत्री सुबोध नेगी, मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन उनियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष परमीत नेगी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा रेनू उनियाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र रावत, मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा नैथानी, नरेश नैथानी, अजीत भण्डारी एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री कल्याण सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!