उत्तराखंड

भाजपा ने चलाया बूथों पर सत्यापन अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी बूथों पर सत्यापन अभियान चलाया। इसी क्रम में बागेश्वर विधानसभा के ग्रामीण मंडल के रवाईंखाल बूथ में बूथ समिति की बैठक आयोजित हुई। सत्यापन अभियान के प्रमुख व जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार ने बताया कि जनपद की दोनों विधानसभाओं में पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथ सत्यापन के कार्य में जी जान से जुटे हैं। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देते हुए बूथ समिति के सदस्यों से आगामी विधानसभा चुनावों हेतु तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नरेंद्र मोदी जी व पुष्कर धामी जी के कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाल कांडपाल, मंडल अध्यक्ष खड़क टंगणिया, हयात सिंह कोरंगा, खड़क दफौटी, नंदन रावत, महेंद्र रौतेला, केशर नगरकोटी, दरपान रौतेला, योगेश परिहार, चंदन ऐठानी आदि अनेक बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!