भाजपा नेता चुघ ने किया कोश्यारी का स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान कोश्यारी ने चुघ को उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य का आर्शीवाद दिया। बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता चुघ ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के साथ प्रदेश में संगठन एवं भाजपा सरकार के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल, रोहताश बत्रा, ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, राजेंद्र गिरिधर, संजीव अरोरा, पाल सिंह, सचिन कटारिया, जगजीत सिंह, लवी नरूला, पीयूष भाटिया, मोहन राय, ललित गोयल, अमित गौड़, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव सहित मनीष कोश्यारी, दीपेंद्र कोश्यारी, पुष्कर सिंह कोश्यारी, मधु राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *