किसानों की समस्याओं के समाधान को प्रयासरत रहें भाजपा नेता: राजेन्द्र बिष्ट

Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने पार्टी नेताओं से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकारें किसानों की आय दोगनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। पार्टी नेताओं को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति के पहले सत्र प्रदेश महामंत्री बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से श्मन की बातश् के 100 वें एपिसोड को भव्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन के बात कार्यक्रम से जनता सीधे जुड़ रही है। इसीलए इस कार्यक्रम को ओर अधिक ताकत के साथ सफल बनाया जाए। इससे पहले कार्यसमिति का उदघाटन मुख्य अथिति भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, किसान मार्च के जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल, किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुरिया, भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट व रंजन बर्गली ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे सत्र के मुख्य अथिति प्रदेश महामंत्री और किसान मोर्चे के प्रदेश प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक जेएस बेदी ने प्रातिक संसाधनों से खेती करने से होने वाले लाभ की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री कमल मुनि ने किसानों के लिए जारी हुए केंद्रीय बजट पर प्रकाश डाला। कार्यसमिति की अध्यक्षता किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल ने की। संचालन इंजीनियर दिनेश सिंह और गोविन्द मनराल ने किया। जिला उपाध्यक्ष अरुण नेगी ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र खड़ायत ने जिसका अनुमोदन किया। महिला मोर्चे की नगर अध्यश राशि जैन और ड़ भावना गुप्ता ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वगत किया।
कार्यसमिति में रमेश सुयाल, विजय लोहनी, सोबन सिंह, कुमाऊं संयोजक राजेंद्र तिवाड़ी, जिलामंत्री मदन सिंह रावत, गोविंद मेहता, सचिन गुप्ता, नीरज बिष्ट, जीवन मेहरा, रमेश पलड़िया, भैरव दत्त खोलिया, दीवान सिंह भाकुनी, गुंजन सडाना, बीनू जायसवाल, दीप्ति गुरुरानी, कमलेश साह, कमला आर्या, सुमन रावत मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *