भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति में चुनाव की तैयारियों में जुटने पर चर्चा

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति में महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने का आह्वान किया गया। कार्यसमिति में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला, महिला मोर्चा प्रभारी भावना मेहरा ने संगठन पर चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कराया है। इनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने राज्य सरकार की उपलब्धियों कार्यकर्ताओ के साथ साझा किए। उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने महिला मोर्चा के कार्यक्रमों और उनके कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश सह संयोजक शैली फुटेला ने महिला मोर्चा की मजबूती की बात कही। जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने सभी पदाधिकारियो का आभार जताने के साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। बैठक में 2023 और 2024 में होने वाले पंचायत, निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों को तैयार रहने की अपील की। वहीं दूसरे सत्र में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। यहां जिला महामंत्री सतीश गोयल, जया जोशी, ममता जल्होत्रा, चन्द्रकला राय, रजनी रावत, सावित्री कन्याल, सुलोचना रावत, श्वेता मिश्रा, मीना शर्मा, रेणुका चौधरी, कांति सक्सेना, लता सिंह, लीला तिवारी, जानकी तिवारी, पूनम अग्रवाल, ममता त्रिपाठी, शम्मी गुप्ता, बीना साहू, मीना अरोड़ा, जानकी गोस्वामी, दया डसीला, गुरविंदर कौर, दाना भंडारी, अनिता ज्याला, गीता राठौर, माया जोशी, नीता सक्सेना मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री स्वाति शर्मा और लीला बोरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *