चार दिन से बिजली गुल, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर। ग्राम सुरेंद्रनगर में चार दिनों से बिजली गुल होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जल्द ही बिजली सुचारु करने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से सुरेंद्रनगर में बिजली गुल है। ऊर्जा निगम के अफसरों को जानकारी देने के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि ऊर्जा निगम के अफसर ट्रांसफार्मर खराब होने की बात कर रहे हैं, बावजूद इसके चार दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों पर टालमटोली करने का आरोप लगाया है। वहीं एसडीओ अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफर्मर फुंक गया था। इसे बदला जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यहां शकुंतला, जंगली प्रसाद, मुन्नी देवी, सुमारी देवी, गंगाराम, रामचंद्र, राजू प्रसाद, श्याम सुंदर, जीजिया देवी, शुभावती, सुशीला देवी, कुशमी, विभूति प्रसाद, लीलाधर शामिल रहे।