भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को सम्मानित किया
पिथौरागढ़। नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने अपने हुनर से कामयाबी की नई कहानी लिखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा नेत्री गीता पंत ने पांच महिलाएं राधिका भंडारी, विजया भट्ट, भावना देवी, मीनू पुनेठा व कविता को हस्तकरघा महिला मोर्चा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला बोहरा ने कहा कि महिलाओं ने ऐपण को विभिन्न सामाग्री में उकेर कर एक नई पहचान दी है।