भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने लाभार्थियों से साधा संपर्क

Spread the love

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों से संपर्क कर सेल्फी ली। उन्होंने लाभार्थियों से भी केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल की अगुवाई में इस अभियान की शुरू की गई। मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि सभी 19 संगठनात्मक जिलों में ऐसे परिवारों से मुलाकात की गई, जो जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं। ऐसे लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए। उधर, नौटियाल ने मोर्चा पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। कहा कि मोदी और धामी सरकार में महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *