नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली में छठ पर्व के दौरान एक अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि भाजपा विधायक रविंद्र नेगी यमुना नदी के किनारे खड़े होकर रील बना रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नदी में जा गिरे।
साथी ने बचाने की कोशिश की
वीडियो में साफ दिखता है कि नेगी के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही सेकंड में वह संतुलन खो बैठे और पानी में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग इस अप्रत्याशित घटना से हैरान रह गए।
्र्रक्क विधायक का तंज
यह वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के विधायक संजय झा ने इसे अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा ये हैं भाजपा के विधायक रवि नेगी, जिन्होंने झूठ की पराकाष्ठा को भी पार कर दिया है। जुमलेबाजी अब इनका पेशा बन चुका है। शायद इसी झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने इन्हें अपने पास बुला लिया।
कुछ ही घंटों में यह वीडियो एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है। कई यूजर्स ने इसे मज़ेदार बताते हुए मीम्स भी बनाए, जबकि कुछ ने इसे सोशल मीडिया दिखावे का नतीजा बताया।
00