भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 15 को हल्द्वानी में

Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 15 अक्तूबर एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय महासचिव हल्द्वानी में बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद एमबी कलेज सभागार में प्रबुद्घजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हल्द्वानी दौरे को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल के आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आगामी 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय महासचिव हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह हल्द्वानी विधान सभा के किसी बूथ में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मंडल क्षेत्र में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोनों बैठकों के बाद वह एमबी कलेज सभागार में प्रबुद्घजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारियों को बूथ व मंडल बैठक के लिए जल्द स्थान तय करने के दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, सोशल मीडिया के विनीत अग्रवाल, कैलाश भगत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *