Uncategorized

भाजपा नव नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का अभिनंदन समारोह आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। सत्तारूढ़ भाजपा के नव नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का नई टिहरी में पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने सभी मोर्चाध्यक्षों को जल्द से जल्द जिला और मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रतूड़ी और कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, ओबीसी मोर्चाध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार और एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण को जिम्मेदारी मिलने पर मालाओं के स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रतूड़ी ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी का सदस्य होना अपने आप में गर्व की बात है। कहा कि इस माह के अंत तक पार्टी प्रकोष्ठों की घोषणा भी कर देगी। उन्होंने सभी मोर्चाध्यक्षों से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत, सुशील बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, सते सिंह, गौरव गुसाईं, मनीष राणा, विवके नौटियाल, मनोज रमोला, मुन्ना सिंह मौजूद रहे। इधर, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी ने जिला कार्यकारिणी और मंडलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जाखणीधार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मस्ता सिंह नेगी ने बताया कि ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में जयेंद्र बिजल्वाण, शांति प्रसाद खंडूडी, भगवती सेमवाल, सूरत सिंह रावत को उपाध्यक्ष, रमेश रतूड़ी, प्रमोद रमोला को महामंत्री, सत्येश्वर लेखवार, मुन्नी सेमवाल, सतीश नेगी, संजय जोशी, कुलदीप असवाल को मंत्री, सत्य प्रसाद डिमरी कोषाध्यक्ष, शिव सिंह बिष्ट मीडिया और विपिन कवि को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। बताया भिलंगना मंडल में बिजेंद्र सिंह, हुलाणाखाल प्रकाश जोशी, बालगंगा दर्मियाल असवाल, कीर्तिनगर पुष्पा चौहान, नैनबाग अनिल रावत, नई टिहरी सुनील जोशी, जाखणीधार मातबर चौहान, गजा मकान सिंह चौहान, मुनिकीरेती प्रकाश रावत, प्रतापनगर-1 हुकम नेगी, प्रतापनगर-2 देवेद्र नौटियाल, कांडीखाल मान सिंह अधिकारी, थौलधार जयेंद्र पडियार, थत्यूड़ विपिन पंवार और कीतिनगर-ग्रामीण में राजेश्वरी को मंडल अध्यक्ष बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!