भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से करेगें संवाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत पार्टी पौड़ी जनपद की यमकेश्वर, लैंसडौन और चौबट्टाखाल विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने बताया कि जनपद पौड़ी की तीन विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे। चौबट्टाखाल विधानसभा में 11 फरवरी, लैंसडौन विधानसभा में 12 फरवरी और यमकेश्वर विधानसभा में 13 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष संवाद करेंगे। संवाद में जिलाध्यक्ष, विधायक, क्षेत्र में शामिल मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष संपत रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जिले की तीन विधानसभाओं में प्रवास, स्वागत एवं संवाद की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट दौरा करेंगे। 2 फरवरी को यमकेश्वर, 3 फरवरी को लैंसडौन और 4 फरवरी को चौबट्टाखाल विधानसभा में तैयारियों का जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *