भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला फूंका

Spread the love

 

काशीपुर। आयकर विभाग की छापेमारी में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कालाधन मिलने पर आक्रोशित भाजपाकार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। शनिवार को एमपी चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देख रही है। जनता के सामने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और उसके नेताओं द्वारा एकत्र किए गए काले धन का एक और मामला सामने आया है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। इससे यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथी दलों का उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार है। यहां पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, जिला महामंत्री मोहन सिंह बिष्ट, राहुल पैगिया, सुरेंद्र सिंह जीना, राजेंद्र सैनी, विपिन अरोरा, कल्पना राना, ड.गिरीश तिवारी, बंटी अग्रवाल, राजीव अरोरा बच्चु, गगन दीप, राज दीपिका मधुर, राजू सेठी, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *