कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने जारी की मंडल प्रभारियों की लिस्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। कोटद्वार नगर प्रभारी की जिम्मेदारी दर्शन सिंह बिष्ट व भाबर की राकेश देवरानी को दी गई है।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने मंडल प्रभारियों के नाम की घोषणा की। इसमें दर्शन सिंह बिष्ट को कोटद्वार नगर, जंगबहादुर को नैनीडांडा, अजय ढौंडियाल को रिखणीखाल, मोहन सिंह नेगी को जयहरीखाल, अनीता आर्य को सुखरो, राकेश देवरानी को भाबर, विजयानंद पोखरियाल को कालागढ़, गुरुपाल बत्रा को दुगड्डा, अनीता गौड़ को द्वारीखाल, अर्जुन कंडारी को पौखाल, चंडी प्रसाद कुकरेती को यमकेश्वर, दिनेश भट्ट को स्वार्गाश्रम की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकत्र्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एकजुट होने की अपील की। कहा कि कार्यकत्र्ता संगठन की रीढ़ हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!