बाइक रैली निकाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे महेंद्र भट्ट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर में बाइक रैली निकाली गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाई।
सोमवार सुबह करीब साढे दस बजे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कौड़िया चैक पोस्ट पर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह बाइक रैली के साथ लेकर झंडाचौक तक पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे कार्यकर्ताओें को नाराज नहीं करेंगे। इसके लिए वे गढ़वाल भ्रमण पर निकले हैं। कहा कि हमारी बूथ कमेटियां मजबूत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबको साथ लेकर विकास की योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ समाज का हर तबका उठा रहा है, इसलिए 2024 के चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहरायेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, राज गौरव नौटियाल, गोविंद लड्डा, अनीता आर्य, सौरभ नौटियाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *