भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया फूलमालाओं से स्वागत

Spread the love

नई टिहरी। चंबा और नई टिहरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी और चंबा में तिरंगा रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव पर लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील। रविवार को नई टिहरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राजनीति करने वालों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया। उमा भारती तिरंगा फहराने कर्नाटक जा रही थी, तब उन्हें गिरफ्तार किया गया। जब हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिरंगा फहराने जा रहे तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिये उन लोगों से कैसे अपेक्षा की जा सकती है। हर विषय में जिन लोगों ने तिरंगे का अपमान किया है, उनमें कभी सम्मान का भाव नहीं आ सकता है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आह्वान करता हूं कि उनके घरों में भी तिरंगा लगना चाहिए, जिन्होंने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने चंबा में वीसी गबर सिंह तथा नई टिहरी में श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, विधायक विनोद कण्डारी, जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडलध्यक्ष संदीप रावत, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, नेता खेम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, जिपं सदस्य रघुवीर सजवाण, प्रमोद उनियाल, सुशील बहुगुणा, अक्षत विजल्वाण, वीरेंद्र सेमवाल, अंकित सजवाण, विजय कठैत, उदय रावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *