उत्तराखंड

देश की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान: प्रीतम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा थत्यूड़ बाजार होते हुए ब्लाक मुख्यालय तक आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का देश को स्वतंत्र करवाने में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वतंत्रता के आंदोलन में कांग्रेस ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज विघटनकारी साम्प्रदायिक ताकतों से देश को खतरा है। देश को धर्म, जाति, सम्प्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी की जा रही है। कहा कि जिन्होंने बावन साल में तिरंगा झंडा नहीं फहराया आज वो भी तिरंगा फहरा रहे हैं। प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव विकास को तरजीह दी है। देश को हमेशा एक सूत्र में पिरोया है। हमें आजादी की लड़ाई में अपनी जान की बाजी लगाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। जहां देश में आजादी से पहले सुई तक नहीं बनती थी। आज बड़े-बड़े जहाज कल-कारखाने काम कर रहे हैं। देश इक्कीसवीं सदी का आधुनिक भारत बनने जा रहा है। जो कि कांग्रेस ने मजबूत नींव का परिणाम है। इस मौके पर कांग्रेसियों में राकेश राणा, मनमोहन सिंह मलल, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह, डा़ वीरेंद्र, अखिलेश उनियाल, प्रदीप कवि, मेघ सिंह, बसंती भारती, मीरा देवी, महेश जोशी, दिनेश रावत, दीपचंद सजवाण, नंद किशोर नौटियाल, महाबीर, सुमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!