लंबगांव में भाजपा ने आभार रैली निकाली
नई टिहरी। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबगांव बाजार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में नकल विरोधी कानून लाये जाने पर आभार रैली निकाली। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नकल के विरोध में कठोर कानून बनाकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंबगांव बाजार में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार में नकल विरोध कानून के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मौके पर जयेंद्र सेमवाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, प्रतापनगर मंडलध्यक्ष त्रिलोक रावत, बसंत चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।