भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से जनता को ठगा: जुयाल

Spread the love

-यूकेडी की नई जिला कार्यकारिणी का किया गठन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि यूकेडी हमेशा राज्य की समस्याओं के लिए संघर्षरत रही है। यूकेडी सिर्फ उत्तराखंड की समस्याओं पर ही केंद्रित रही है। राज्य आंदोलन हो या राज्य गठन के बाद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष, यूकेडी हमेशा मुखर रही है।
रविवार को यूकेडी कार्यकत्र्ताओं की बैठक बदरीनाथ धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए दल के केंद्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से उत्तराखंड के निवासियों को ठगा है और अब दिल्ली से आप पार्टी भी यहां के निवासियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लेकिन इस बार जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। यूकेडी ने सिर्फ और सिर्फ उत्तराखंड की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है। इस बात को जनता समझती है। उक्रांद आगामी विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। बैठक के दौरान जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनमोहन पंत को दूसरी बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विपिन रावत जिला महामंत्री, अशोक कुकसाल कोषाध्यक्ष, संजय कुमार अनु प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, आलोक नवानी को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नामित किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत ने कहा कि संगठन की मजूबती के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नई कार्यकारिणी पूरे उत्साह के साथ संगठन का कार्य करेगी। 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया जाएगा। बैठक में संजय ढौडियाल, आशीष राणा, दर्शन सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मानंद पंत, देवेंद्र कठैत, विवेक कपरपाण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *