भाजपा 30 अप्रैल तक जिले में चलाएगी माइक्रो डोनेशन अभियान

Spread the love

 

हल्द्वानी। भाजपा 30 अप्रैल तक जिले में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाएगी। इसे लेकर रविवार को पार्टी संभाग कार्यालय में हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। नमो एप के माध्यम से चलने वाले डोनेशन अभियान और जनसंपर्क के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने तीनों विधानसभाओं के पदाधिकारियों को बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान में लोग नमो एप के माध्यम से डोनेशन कर सकेंगे। इसमें 5,100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक सहयोग किया जा सकता है। डोनेशन के बाद संबंधित व्यक्ति को उसकी ईमेल आईडी पर रसीद प्राप्त कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी कार्यकर्ताओं के बल पर अभियान सफल हुए हैं। पार्टी दोबारा प्रदेश की सत्ता में स्थापित हुई है ये भी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। अभियान के जिला संयोजक कैलाश भगत ने नमो एप के माध्यम से होने वाले माइक्रो डोनेशन अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मंडल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में अभियान संयोजक बनाकर बूथ स्तर तक अभियान को ले जाने को कहा गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लालकुआ विधायक ड़ मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, प्रताप बिष्ट, भुवन जोशी, संजय दुम्का, संजीव शर्मा, विनीत पाण्डे, दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, शान्ति बिष्ट, प्रमोद तोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *