पिथौरागढ़। भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपाईयों को अपने-अपने घर में पार्टी का झंडा लहराना होगा। साथ ही, झंडे के साथ सेल्फी भी लेनी होगी। बुधवार को नगर के खड़कोट स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला उपाध्यक्ष इंद्र लुंठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर रुपरेखा तय की गई। पांच अप्रैल को सफाई व्यवस्था के साथ कार्यालय को सजाया जाएगा। छह अप्रैल को कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगा कर सेल्फी खिंचनी होगी। साथ ही छह से सात अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती का लेकर भी भाजपा ने कार्यक्रम तय किए। इससे पूर्व पहली बार यहां पहुंचे नवनियुक्त जिला प्रभारी कुंदन परिहार का पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। संचालन दीपक कार्की ने किया।