भाजपा महिला मोर्चा ने बांधी राखी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने रक्षाबंधन के मौके पर कोविड काल में ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टरों, पुलिस कर्मचारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों पर राखियां बांधकर उनकी सलामती की कामना की। महिला मोर्चा ने उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के सीएमएस डॉ. गोविंद पुजारी सहित विभिन्न डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को राखियां बांधी। इस मौके पर ऊषा कंडारी, मीना असवाल, उमा गुनसोला, गणेशी भंडारी, लक्ष्मी रावत, सुनीता गैरोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *