कोटद्वार-पौड़ी

बीजेपी की नई जिला कार्य समिति घोषित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने जिला कार्य समिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों और स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की घोषणा की है। गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, दीप्ति रावत, मातबर सिंह रावत, डा. मोहन सिंह रावत, मुकेश कोहली और शांति देवी को स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य चुना गया है। जबकि ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली अजंना वर्मा, श्रीनगर से पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन और दिनेश असवाल, पौड़ी से मातबर सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, जसपाल सिंह नेगी, मुकेश रावत, खिर्सू से संपत सिंह रावत, कोट से राजेंद्र प्रसाद कोठारी, धर्मवीर नेगी, थलीसैण से नरेंद्र रावत कुटी भाई, पैठाणी से राजेंद्र रौथाण, पोखड़ा से पुष्कर जोशी को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है। वहीं 52 भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला कार्य समिति का सदस्य चुना गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!