कोटद्वार-पौड़ी

भाजयुमो ने फूंका नगर आयुक्त का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सफाई कर्मियों को ठेका प्रथा पर रखने का किया विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
नगर निगम के सफाई कर्मियों को ठेका प्रथा पर रखने का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त का पुतला दहन करते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई।
बुधवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल व सफाईकर्मियों ने नगर आयुक्त का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम गठन के बाद उन्हें बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम सफाईकर्मियों का शोषण करने में लगा हुआ है। हालत यह है कि कर्मचारियों को पीआरडी से हटाकर ठेका प्रथा पर रखने की योजना बनाई जा रही है। भाजयुमो ने जल्द निर्णय वापस नहीं लेने पर जनआंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में आशीष रौतेला, नयन मोंगिया, शिवांग नेगी, रजनीश, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!