खटीमा में भाजयुमो कार्यकताओं ने निकाली रैली

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू होने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आभार रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारेबाजी कर खुशी जताई। शुक्रवार को वक्ताओं ने कहा कि सीएम धामी के प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। जिससे युवाओं और बेरोजगारों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि कानून लागू होने से अब प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और नकल विहीन हो सकेगी। इससे पहले भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री सिद्घांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राणा प्रताप इंटर कलेज से रैली निकाली। जो नगर के विभिन्न हिस्सों में गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश एक ऐसा राज्य बना है। जिसने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले 60 लोगों को जेल भेजा। कहा कि नकल विरोधी कानून लागू होने से अब परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। यह कानून लागू कर सीएम धामी ने युवाओं और बेरोजगारों का दिल जीता है। यहां नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, मनोज बाधवा, राम पांडे, अमित पांडे, रोबिन चंद, हिमांशु अग्रवाल, गौरव नेगी, प्रमोद गड़कोटी, सूरज जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *