कोटद्वार-पौड़ी

केरल में काला जादू मामला: हत्या के बाद शवों के टुकड़े कर खाने का संदेह, न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों आरोपी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोच्चि, एजेंसी। तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर इंसान किस तरह हैवान बन रहा है इसका नया मामला केरल में आया है। काला जादू के अंधविश्वास में पड़ दो महिलाओं की हत्या कर दी गई और शवों के टुकड़े कर इन्हें खाने का भी संदेह जताया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
केरल में काला जादू में इंसान की बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बारे में बुधवार को जानकारी दी। मामले में पहले दो महिलाएं लापता हुईं और इसके बाद 24 घंटों के भीतर ही इनकी हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं दोनों शवों के टुकड़े कर घर के परिसर में ही दफना दिया था। पुलिस आयुक्त ने संभावना जताई है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खा लिया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मामला केरल के पठनमथिट्टा का है। एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इन आरोपियों को आज अर्नाकुलम जिला सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने बताया कि शवों के टुकड़ों को घर के परिसर में दफनाया गया था जिसे निकाला गया। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने मंगलवार को केरल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मामले में प्रदेश पुलिस ने काफी देर से कार्रवाई शुज्ञ की। साथ ही यह भी कहा कि ब्च्प्ड का भी एक सदस्य इस घटना में शामिल है।
कोच्चि के पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर काला जादू में इंसान की बलि के लिए दो महिलाओं के हत्या का आरोप है। नागाराजू ने बताया, श् गुमशुद्गी के बाद 24 घंटों के भीतर ही दोनों महिलाओं की हत्या क्रूर तरीके से की गई।श्
अधिकारियों के अनुसार, ये हत्याएं 6 जून और 26 सितंबर को हुईं थीं। सितंबर में ही मामला कादवंतरा पुलिस के पास दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान शफी (ैींपि), भगावल सिंह ( ठींहंअंसैपदही) और लैला (स्ंपसं) के तौर पर की गई। भगावल और लैला पति-पत्नी हैं।
नागाराजू ने बताया, श्मामले में मुख्य संदिग्ध शफी है। इसका मकसद पैसे कमाना है। अभी इस बात की जांच की जा रही है कि इंसानों की बलि के लिए शफी ने और भी महिलाओं से संपर्क किया था या नहीं।श् उन्होंने बताया कि दोषियों को पकड़ने में ब्ब्ज्ट फुटेज मदद्गार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!