हंस फाउंडेशन की मदद से ब्लॉक प्रमुख ने बांटे मेडिकल उपकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराये गये उपकरणों को ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल, आशाओं, प्रधानों और पत्रकारों को वितरित किया।
ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल को दो आक्सीजन सिलेंडर, 50 पीपी किट, 10 थर्मल स्केनर, 10 डिजिटल थर्मामीटर, 10 आक्सीमीटर, 80 कोविड मेडिसन किट सहित मास्क और सेनेटाइजर भेंट किये। वहीं ब्लॉक मुख्यालय में आशाओं, प्रधानों और पत्रकारों को भी डिजिटल थर्मामीटर, आक्सीमीटर, कोविड मेडिसन किट सहित मास्क और सेनेटाइजर का वितरित किये। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने कहा कि इस महामारी में माता मंगला और भोले जी माहाराज के द्वारा जिस प्रकार लोगों की सहायता की जा रही है, वह अतुलनीय है। महामारी के इस भयावह दौर में मानव सेवा ही परम धर्म का कार्य है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, सरिता देवी, मोनिका देवी, सुनील बौठियाल, नरेश प्रसाद, सूर्यदेव शाह, आशा कुसुम देवी, भारती देवी, रेनू देवी, उषा देवी, संगीता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *