ब्लॉक प्रमुख ने किया डिजिटाइजेशन सेंटर का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने विकासखंड मुख्यालय में स्थित राशन कार्ड डिजिटाइजेशन सेंटर का निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख ने पूर्व में हटाये गये ऑनलाइन राशन कार्डो को पुन: ऑनलाइन करने के निर्देश दिये।
ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने डिजिटाईजेशन सेंटर में जाकर राशन कार्डों के ऑनलाइन सम्बन्धी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को छूट हुए कार्डों को जल्द से जल्द ऑनलाइन किये जाने के निर्देश दिये। कम्प्यूटर ऑपरेटर मालती बिष्ट, नरेन्द्र गुसाई, संदीप द्वारा ब्लॉक प्रमुख को राशन कार्ड डिजिटाइजेशन के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख ने राशनकार्ड डिजिटाइजेशन कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने डिजिटाइजेशन से छूटे हुए राशन कार्डाें को जल्द से जल्द डिजिटाइजेशन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो राशन कार्ड पूर्व में ऑनलाइन किये गये थे, लेकिन जिला पूर्ति कार्यालय से कतिपय राशन कार्डों को ऑनलाइन से हटा दिया गया है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज, पूर्ति निरीक्षक कैलाश नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार नेगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सज्जन रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *