ब्लक प्रमुख थपलियाल ने किया निर्माणाधीन मैदान का निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। ब्लक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने विकासखण्ड मुख्यालय में निर्माणाधीन मैदान का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जखोली ब्लक मुख्यालय में 15वें वित्त एवं जिला पंचायत निधि से निर्माणाधीन दो मैदानों पर हो रहे कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जनांदोलन किया जायेगा। साथ ही कहा कि अच्टे कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लक मुख्यालय में वे अब तक स्व़ इन्द्रमणी बडोनी एवं माधो सिंह भंडारी की मूर्ति लगाने के साथ ही विकासखण्ड सभागार एवं दो मैदान बना चुके हैं। कहा कि इसके अतिरिक्त वे ब्लक के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को करवाने में सफल रहे हैं। इस दौरान अनिल थपलियाल,शीशराम पैन्यूली,पंकज नेगी आदि मौजूद थे।