उत्तराखंड

विण में ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। विण विकासखण्ड में ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान, चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। पिथौरागढ़ में ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ खण्ड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया। ब्लक विज्ञान समन्वयक करन सिंह थापा ने कहा कि 22 विद्यालयों के 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अनुशिका सौन को प्रथम, कार्तिक डसीला को दूसरा, सादिया को तीसरा स्थान मिला। प्रथम दो स्थान पर रहे प्रतिभागी जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक भरत चंद्र शर्मा, सीमा, राज किशोर पुजारा, मुकेश उपाध्याय रहे। इस दौरान राजेंद्र महर, भरत कुमार, कौशलेश त्रिपाठी, अंजू जोशी, भूपेश पंत, प्रेम सिंह, नवल पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!