रक्तदान शिविर 30 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार के तत्वावधान में 30 जून को राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा जाएगा।
भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर एम्स ऋषिकेश की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी से शिविर स्थल में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं। क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। वहीं रक्तदान से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *