जन्म दिन पर किया रक्तदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शिक्षक डॉ. सौरभ मिश्रा ने अपने जन्म दिन पर रक्तदान किया। इस दौरान शिक्षक ने समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. सौरभ मिश्रा राजकीय इंटर कालेज धोबीघाट में कार्यरत है। सौरभ मिश्रा ने बताया कि वह अब तक बीस बार रक्तदान कर चुके हैं। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिन पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। बताया कि उन्होने इस बार वैलेन्टीयर रुप में रक्तदान न करके बीईएल कोटद्वार में सेवारत प्रदीप बडोला की माताजी को रक्तदान दिया है। बताया कि प्रदीप बड़ोला की माता वर्तमान में एनीमिया से ग्रस्त हैं। उन्हें 2 यूनिट बी पॉजीटिव खून की आवश्यकता थी। उन्होंने एक यूनिट रक्त दान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *