पुण्यस्मृति पर रक्तदान सात को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रथम सीडएस जनरल बिपिन रावत की पुण्यस्मृति पर सात दिसंबर को रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर के साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सुबह नौ बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार में होगा। जबकि, सुबह 11 बजे गोष्ठी नगर निगम सभागार में आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) जयवीर सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर (रिटा) शिवेंद्र सिंह होगें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे। साथ ही गोष्ठी की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *