दस से शुरू होगा पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दस दिसंबर से 16 दिसंबर तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए छह दिसंबर को उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। नौ दिसंबर को बूथ कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसी दिन रिक्शा के माध्यम से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। दस दिसंबर को वृहद स्तर पर बूथों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शून्य से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 11 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घरों में भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *