लापता युवती का शव मिला

Spread the love

चमोली। बीते 27 नवंबर से मींग गांव से लापता हुई युवती का शव पुलिस ने पिंडर नदी के किनारे से बुधवार देरशाम बरामद किया। गुरुवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा। यहां के निकटवर्ती गांव मींग की 26 वर्षीय रूचिता जोकि मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही थी, 27 नवंबर को बिना किसी को बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 29 नवंबर को थाना थराली में रूचिता की गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी खोज के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। बुधवार देरशाम पुलिस को नारायणबगड़ से आगे नदी पार झंगोरगाड़ में पिंडर नदी के किनारे शव देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस कांस्टेबल हरीश कुमार ने बताया कि मौके से शव जोकि महिला का था को कब्जे में लेकर रात को नारायणबगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। गुरुवार सुबह मींग गांव निवासी भरतभूषण ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी रूचिता के रूप में की। नारायणबगड़ चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार बिंजौला ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *