खाई में गिरा बोलेरो वाहन, छह घायल

Spread the love

राष्ट्रीय राजमार्ग दुगड्डा- गुमखाल के मध्य देवीखाल के समीप हुआ हादसा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नजीबाबाद- बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग दुगड्डा-गुमखाल के मध्य देवीखाल के समीप एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया।
रविवार सुबह दिल्ली से सवारी लेकर एक बोलेरो वाहन पाबौ जा रहा था। इसी दौरान देवीखाल के समीप वाहन खाई में गिर गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी। जिसके बाद गुमखाल व दुगड्डा से पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट ने बताया कि घायलों की पहचान ग्राम खोलिधार, पोस्ट आफिर चपलोड़ी निवासी सते सिंह पुत्र स्व.कुंवर सिंह, पंकज सिंह पुत्र भान सिंह, करण सिंह पुत्र बचन सिंह, चौराठी नौठा निवासी राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व.प्रेम सिंह, व सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वाहन चालक सते सिंह दिल्ली- पाबौ के मध्य बोलरो चलाता है। बताया कि अन्य दिनों की भांति वह आज भी दिल्ली से सवारी लेकर आ रहा था। दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *